‘विकी डोनर’ 3 साल की हुई

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। शुक्राणु दान जैसे संवेदनशील विषय को मजेदार तरीके से सबके सामने लाने वाली ‘विकी डोनर’ फिल्म की रिलीज को सोमवार को तीन साल पूरे हो गए। इसमें अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना और यामी गौतम मुख्य भूमिका में थे।

यामी ने सोमवार को एक ट्वीट में लिखा, “हैप्पी ‘विकी डोनर’ दिवस! आपके प्यार व इसे चलन बनाने के लिए ढेर सारा शुक्रिया। शूजीत सरकार सर को हमेशा बहुत-बहुत धन्यवाद।”

शूजीत सरकार निर्देशित एवं जॉन अब्राहम निर्मित ‘विकी डोनर’ (2012) बांझपन, शुक्राणु दान और कृत्रिम गर्भाधान के इर्दगिर्द घूमती है। इसमें यामी ने एक बंगाली युवती की भूमिका निभाई, जिसे विकी अरोड़ा (आयुष्मान) से प्यार हो जाता है। विकी शुक्राणु दानकर्ता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493