विक्टोरिया को भाती है आरामदायक पोशाक

लंदन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। एक दौर में चुस्त पोशाकें और ऊंची एड़ी के जूते पहनने के लिए जानी जाने वालीं गायिका-फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम कहती हैं कि अब वह आरामदायक पोशाक पहनना पसंद करती हैं, जो उनकी व्यस्ततम जीवनशैली के लिए उपयुक्त हों।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, विक्टोरिया जब संगीत बैंड ‘स्पाईस गर्ल्स’ की सदस्य थीं, तब वह काफी फैशनेबल थीं और स्टाइलिश कपड़े-जूते पहना करती थीं, लेकिन 40 वर्षीया फैशन डिजाइनर का कहना है कि अब वह अपने काम में इतनी व्यस्त रहती हैं कि फैशनेबल कपड़ों-जूतों पर ध्यान देने का समय नहीं मिलता।

चार बच्चों की मां विक्टोरिया ने समाचार पत्र ‘द इंडिपेंडेंट’ को एक साक्षात्कार में बताया, “मैं अब बहुत व्यस्त हो गई हूं। अब चुस्त पोशाक और ऊंची एड़ी वाले जूते पहनकर भाग-दौड़ नहीं कर सकती। आरामदायक पोशाक में मैं थोड़ा सहज और आराम महसूस करती हूं।”

उन्होंने कहा, “सच कहूं तो पहले मैं बिना ऊंची एड़ी के जूते और सामान्य पोशाक पहनने से घबराती थी, पर अब ऐसा नहीं है।”

विक्टोरिया अब ज्यादातर मिडी स्कर्ट, स्काव्र्स, बुनाई वाले टॉप्स जैसी पोशाक और सामान्य जूते पहने नजर आती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493