विक्टोरिया बेकहम ने एडेल की प्रशंसा की

लंदन, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व बैंड सदस्य विक्टोरिया बेकहम ने गायिका एडेल द्वारा एक टीवी शो के दौरान स्पाइस गर्ल्स के शुरुआती गीत ‘वन्नाबे’ को पेश करने की योजना की सराहना की है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, विक्टोरिया बेकहम ने इंस्टाग्राम पर ‘हैल्लो’ हिटमेकर के बैंड के पहले गीत ‘वन्नावे’ की प्रशंसा की।

उनकी प्रस्तुति की एक क्लिप पोस्ट करते हुए बेकहम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “एडेल की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। यह विशिष्ट है। धन्यवाद एडेल।”

विक्टोरिया बेकहम (27) ने लिखा कि शो में वह स्पाइस गर्ल्स की सबसे बड़ी प्रशंसक थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493