विक्टोरिया बेकहम ने ‘चार्लीज एंजेल्स’ के पोज में तस्वीर साझा की

लंदन, 13 जून (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम ने तलाक की अफवाहों का खंडन करते हुए चर्चित फिल्म ‘चार्लीज एंजेल्स’ के पोज में तस्वीर साझा की है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, इस सप्ताह की शुरुआत में पति डेविड से अलगाव की अफवाहें फैलने के बाद विक्टोरिया को आगे आकर इसका खंडन करना पड़ा।

विक्टोरिया ने फिल्म ‘चार्लीज एंजेल्स’ के एक चर्चित पोज की नकल करते ुहए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की।

यह तस्वीर साझा करते हुए विक्टोरिया ने लिखा, “गुड मॉर्निग चार्ली। वीवीबी टीम को बधाई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493