मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकप्रिय डिजाइनर विक्रम फडनीस की पहली निर्देशित फिल्म ‘हृदयांतर’ 9 जून को रिलीज होगी। अभिनेता ऋतिक रोशन ने इसकी घोषणा की।
ऋतिक इस मराठी फिल्म में एक छोटे से किरदार में दिखाई देंगे। सोमवार को उन्होंने ट्विटर पर इस फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की।
ट्विटर पर फिल्म के साथ अपनी एक फोटो साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, “फिल्म ‘हृदयांतर’ के रिलीज के दिन की घोषणा करते हुए बहुत खुश हूं। मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं।”
इस फिल्म में मुक्ता बार्वे और सुबोध भावे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath