मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की वेब श्रृंखला ‘ट्विस्टेड’ को लाखों दर्शकों द्वारा देखा गया है। रविवार को इसका पहला एपिसोड दस लाख की दर्शक संख्या को पार कर गया।
दर्शकों के भारी प्यार पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए भट्ट ने ट्वीट किया, “ट्विस्टेड का पहला एपिसोड दस लाख की दर्शक संख्या के साथ सफल। आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद और लगातार देखते रहें।”
ट्विस्टेड श्रृंखला 30 मार्च को यूट्यूब पर लाइव किया गया था।
भट्ट द्वारा लिखित ‘ट्विस्टेड’ को अनुपम संतोष सरोज द्वारा निर्देशित किया गया है। यह एक रोमांटिक-थ्रीलर पर आधारित है। इसमें निया शर्मा, नमित खन्ना, टिया बाजपेयी और राहुल राज प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath