विक्रम भट्ट के साथ करने के लिए 20 साल तक इंतजार किया : रोहित रॉय

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता रोहित रॉय, फिल्मकार विक्रम भट्ट के साथ काम करने का मौका मिलने पर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मौके का इंतजार पिछले 20 वर्षो से कर रहे थे।

रोहित को वेब सीरिज ‘मेमोरीज’ में सिद्धार्थ सरीन के अपने किरदार के लिए काफी प्रशंसा मिली है। ‘मेमोरीज’ का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है।

रोहित ने एक बयान में कहा, “उनके साथ काम करने के लिए मैंने पिछले 20 साल से इंतजार किया है। जब मैं टीवी कार्यक्रम ‘स्वाभिमान’ कर रहा था, तब मैं अक्सर उनसे मिलने के लिए जाया करता था। उस वक्त भट्ट फिल्मों पर कार्य करते थे।”

उन्होंने कहा, “वेब सीरिज ‘मेमोरीज’ के साथ दो दशक बाद ऐसा होने से मैं बहुत खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493