नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। विक्रम सोलर ने गुजरात इंडस्ट्रीज पावर कंपनी लिमिटेड (जीआईपीसीएल) गुजरात के लिए 2 गुना 40 मेगावाट (80 मेगावाट) का सोलर पीवी पावर प्लांट की शुरुआत की। 385 एकड़ जमीन में फैला, 80 मेगावाट के इस प्लांट में 2,50,429 मॉड्यूल हैं और इनमें 1886000 मिलियन यूनिट्स बिजली के उत्पादन की क्षमता होगी।
यह परियोजना चरनाका में गुजरात सोलर पार्क में ग्रिड के साथ जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन चरण द्वितीय बैच 4 ट्रांच-1 योजना के तहत विकसित की गई है। विक्रम सोलर चालू होने की तिथि से 10 वर्षो की अवधि के लिए सयंत्र के संचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) की सेवाएं प्रदान करेगी।
विक्रम सोलर के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञानेश चौधरी ने कहा, “बाढ़ और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों जैसी कुछ बाधाओं के बावजूद, हम सफलतापूर्वक इस परियोजना को अंजाम दे पाए हैं। पर्यावरण के अनुकूल स्वच्छ ऊर्जा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अब भी बरकरार है और हम आने वाली पीढ़ियों के लिए लगातार बेहतर, हरित, स्वच्छ भविष्य निर्माण करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।”
dharmpath.com dharmpath