विख्यात हस्तियों ने गांधी की विरासत को याद किया

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 148वीं जयंती पर कमल हासन, किरन बेदी, अनिल कपूर और अनुष्का कपूर ने उनकी विरासत को याद किया।

गुजरात के पोरबंदर में पुतलीबाई के घर 2 अक्टूबर 1869 को जन्मे मोहनदास करमचंद गांधी का जन्मदिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गांधी विश्वभर में अपने निष्क्रिय प्रतिरोध के अहिंसक दर्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके कई अनुयायियों के बीच वह ‘महात्मा’ के नाम से जाने जाते हैं।

महात्मा को याद करते इन्होंने ट्वीट किया :

शेखर कपूर : उन्होंने लोगों से उनकी पूजा करने को नहीं कहा, ना ही उन्होंने दीवार पर उनके चित्र लगाने को कहा। उन्होंने हमें सादगी, भाईचारे और गैर भौतिकवाद सिखाया और हम विफल रहे।

कमल हासन : पहले वे आपको नजरअंदाज करते हैं, फिर वह आप पर हंसते हैं, फिर वे आपसे लड़ते हैं और फिर आप जीतते हैं- गांधी जी। उनके शब्दों में वह ताकत है, जिसकी हमें अभी जरूरत है।

किरन बेदी : बापू जी की स्मृति को सलाम करती हूं, उन्होंने शांति के माध्यम से एक साम्राज्य को हरा दिया।

अनुपम खेर : दो महान नेताओं का जन्म आज ही के दिन हुआ था। दोनों ने मेरे जीवन को विभिन्न तरीकों से प्रभावित किया। गांधीजी, लाल बहादुर शास्त्री।

काजोल : यह शांति के लिए एक अच्छा दिन है। गांधी जयंती की सबको शुभकामनाएं!

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493