विचाई हमारे पिता समान थे : महारेज

लंदन, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी के फारवर्ड खिलाड़ी रियाद माहरेज ने कहा कि लेस्टर सिटी के दिवंगत मालिक विचाई श्रीवधनाप्रभा उनके पिता समान थे।

लेस्टर सिटी के घरेलू मैदान किंग पावर स्टेडियम में शनिवार रात वेस्ट हैम के खिलाफ हुए मैच के बाद विमान दुर्घटना में विचाई के अलावा चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी। महारेज इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली लेस्टर सिटी टीम का अहम हिस्सा थे।

स्काई स्पोर्ट्स ने महारेज के हवाले से बताया, “यह मेरे लिए मुश्किल समय है। विचाई मेरे लिए एक बहुत विशेष व्यक्ति थे। मैं उस क्लब में साढ़े चार साल रहा और उनके साथ मेरी कई सारी यादें जुड़ी हुई हैं। वह एक बहुत अच्छे व्यक्ति थे इसलिए मैं बहुत दुखी हूं।”

महारेज ने कहा, “इस बारे में बातचीत करना मुश्किल है क्योंकि मैं बहुत ही दुखी हूं। वह हमारे लिए पिता जैसे थे, उनका दिल बहुत बड़ा था और घटना के बारे में जानकर मैं चौक गया था।”

महारेज 2018-19 सीजन की शुरुआत से पहले सिटी में शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493