विजयपुर में चुनाव प्रचार कर रहे विधानसभा अध्यक्ष तोमर

भोपाल-मध्य प्रदेश के विजयपुर और बुधनी में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। कांग्रेस की शिकायत पर हाल ही में निर्वाचन आयोग ने विजयपुर उपचुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर को हटाया था। अब कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के चुनाव प्रचार पर आपत्ति जताई है। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से आग्रह किया है कि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने से रोका जाए।

 

 

प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने चुनाव आयोग से विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर की शिकायत की है। तोमर पर संवैधानिक पद की गरिमा के विरुद्ध चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने की मांग की है। धनोपिया ने शिकायत में कहा है कि प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर संवैधानिक पद पर हैं। वे विधानसभा में किसी विशेष राजनीतिक दल के नेता न होकर तटस्थ भूमिका में रहकर विधानसभा का संचालन करते हैं। लेकिन तोमर द्वारा विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के पक्ष में खुलकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजयपुर एवं बुधनी विधानसभा उप चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची में इसी कारण तोमर का नाम शामिल नहीं किया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493