विजयपुर से कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त

ग्वालियर-मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को अपना फैसला सुना दिया है। हाई कोर्ट की ग्वालियर पीठ ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त कर दिया है। न्यायालय ने बीजेपी नेता रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया है।

दरअसल, 11 महीने पहले मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने हाईकोर्ट में विजयपुर विधानसभा उपचुनाव को चुनौती देते हुए चुनाव याचिका दाखिल की थी। याचिका में मांग की गई थी कि उपचुनाव को निरस्त किया जाए। रावत का आरोप था कि कांग्रेस प्रत्याशी रहे मुकेश मल्होत्रा ने नामांकन पत्र और चुनावी शपथ पत्र में गलत और अधूरी जानकारी दी है। रामनिवास के मुताबिक नॉमिनेशन में अपने खिलाफ दर्ज क्रिमिनल केस की पूरी जानकारी नहीं दी थी। मुकेश ने सिर्फ दो क्रिमिनल रिकॉर्ड बताए थे, जबकि 4 केस छिपाए थे।

इस मामले की सुनवाई के उपरांत कोर्ट ने फैसला सुनाया कि रामनिवास रावत उपचुनाव में दूसरे नंबर पर आए थे, इसलिए मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द किया जाता है। साथ ही रावत को विजयपुर का MLA घोषित किया जाता है। मामले पर सुप्रीम कोर्ट के वकील विवेक तन्खा ने कहा कि हम इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। हमने कोर्ट से रिक्वेस्ट की है कि सिर्फ कुछ जानकारी गलत दी गई, इसका मतलब यह नहीं है कि चुनाव में धांधली हुई थी। हमें भरोसा है कि मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481