विजया बैंक का मुनाफा 25 फीसदी गिरा

बेंगलुरू, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में सरकारी बैंक विजया बैंक के मुनाफे में साल-दर-साल आधार पर 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जोकि 140 करोड़ रुपये रही, जबकि तिमाही-दर-तिमाही आधार पर इसमें 2.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजारों में नियामकीय फाइलिंग में बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय साल-दर-साल आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 3,931 करोड़ रुपये रही, जबकि तिमाही-दर-तिमाही पर यह सपाट रही, जोकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान 3,936 करोड़ रुपये थी।

फाइलिंग के मुताबिक, “समीक्षाधीन तिमाही का परिचालन मुनाफा 3.4 फीसदी बढ़कर 759 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 734 करोड़ रुपये थी। जबकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 852 करोड़ रुपये थी, जिसमें 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।”

समीक्षाधीन तिमाही में फंसे हुए कर्जो के लिए बैंक द्वारा किए जानेवाले प्रावधान (भरपाई) में 8.4 फीसदी की वृद्धि हुई, जो कि 488 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 450 करोड़ रुपये थी। बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में फंसे हुए कर्जो की भरपाई के लिए 548 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493