विजय की अगली फिल्म का नाम ‘मूंदरू मुगम’ नहीं

चेन्नई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता विजय की आगामी तमिल फिल्म के निर्माताओं ने सभी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि उनकी फिल्म का नाम ‘मूंदरू मुगम’ नहीं है, क्योंकि फिल्म का नाम तय करना बाकी है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सभी अफवाहें निराधार हैं। फिल्म का नाम ‘मूंदरू मुगम’ नहीं है। अभी तक नाम तय नहीं हुआ है।”

एटली द्वारा निर्देशित फिल्म में विजय तीन भूमिकाओं में हैं।

उनके अलावा, इसमें सामन्था रुथ प्रभु, काजल अग्रवाल, नित्या मेनन और एस.जे. सुराह जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म की अगली शूटिंग राजस्थान में होगी।

विजय की एटली के साथ दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों पिछले वर्ष ‘थेरी’ में साथ काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493