पुष्पवाटिका का प्रबंधन करने वाली बीजिंग फ्लवार्स एंड ट्रीज कंपनी के प्रवक्ता ली जिनिंग ने कहा कि प्रकाश व्यवस्था और पाइपलाइनों को स्थापित कर लिया गया है। रखरखाव कर्मचारी पुष्पवाटिका की देखरेख करेंगे और जरूरत पड़ने पर फूलदानों को बदला भी जाएगा।
सैन्य परेड स्थल यानी तिएन-मेन-चौक पर फूलों से ग्रेट वॉल की दो आकृतियां तैयार की गई हैं। सैन्य परेड के आयोजन के बाद एक अक्टूबर को राष्ट्रीय दिवस तक इस साज-सज्जा को ज्यों का त्यों रखा जाएगा।
चीन द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति की 70वीं बरसी के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है, जिसमें तीन सितंबर को बीजिंग में होने वाली सैन्य परेड भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath