विजय दिवस परेड : बीजिंग में सड़के, सबवे स्टेशन रहेंगे बंद

‘बीजिंग सबवे’ के मुताबिक, चांगान एवेन्यू के पास वाले सबवे स्टेशनों को बुधवार रात दस बजे से गुरुवार पूर्वाह्न एक बजे तक जनता के लिए बंद रखा जाएगा। लाइन 2 में सात सबवे स्टेशनों किआनमेन, चोंगवेनमेन, शुआनवूमेन, हेपिंगमेन, जिआंग्वोमेन, चांगचुन्जे और फुशिंगमेन बुधवार रात 10 बजे से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।

लाइन चार पर चार स्टेशनों शिडान, शिजी, लिंगजिंगहुतोंग और शुआनवूमेन, लाइन पांच पर दो स्टेशनों डोंगडान और चोंगवेनमेन और लाइन 10 पर गुओमाओ स्टेशन बुधवार रात 10 बजे से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।

सात सबवे लाइनों पर 20 से अधिक स्टेशन गुरुवार को दोपहर 12 बजे से अपराह्न् एक बजे तक बंद रहेंगे। तिएन-मेन-चौक और चांगान एवेन्यू के आसापास की सड़कों और चांगपिंग जिले के नांकू क्षेत्र की सड़के भी बंद रहेंगी। वाहनों को सिर्फ मंजूरी के बाद ही इन सड़कों पर प्रवेश दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493