विजय दिवस परेड में दिखी चीन की सैन्य ताकत (लीड-1)

बीजिंग, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति की 70वीं बरसी के मौके पर चीन के बीजिंग शहर में गुरुवार को भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में 12,000 सैन्य टुकड़ियों, 200 लड़ाकू विमानों और 500 ड्रोन व मिसाइलों को पेश किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन ने पहली बार किसी युद्ध की बरसी पर सैन्य परेड का आयोजन किया है, जिसमें विदेश सैन्य दलों ने भी हिस्सा लिया।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तिएन-आनमेन चौक पर अपने संबोधन में कहा कि चीन हमेशा ही शांतिपूर्ण विकास के मार्ग पर बने रहने के लिए प्रतिबद्ध है और यह अपनी सशक्त 23 लाख संख्या वाले सैन्यदल में से तीन लाख सैनिकों की कटौती करेगा।

इस मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और जर्मनी के पूर्व चांसलर गरहर्ज स्क्रोएड भी मौजूद थे।

सैन्य परेड में 17 देशों के लगभग 1,000 विदेश सैनिकों ने भी हिस्सा लिया, जिसमें रूस द्वारा भेजा गया 75 सदस्यीय सैन्य दल भी है।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) और कुओमिंतांग (केएमटी) के महानायकों ने भी सैन्य परेड में हिस्सा लिया

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493