विजय ने ‘ग्रीजमैन स्टाइल’ में मनाया शतक का जश्न

इस शतक के बाद विजय ने स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के फॉरवर्ड खिलाड़ी ‘एंटोनियो ग्रीजमैन’ के स्टाइल में शतक का जश्न मनाया।

विजय ने चायकाल से दो ओवर पहले 56वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मार अपना 10वां शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद विजय ने बल्ला नीचे रखा और दर्शकों की तरफ हाथ हिलाने के बाद ग्रीजमैन की स्टाइल का मुजायरा पेश किया, जिसमें उन्होंने अपने हाथ अलग तरह से हिलाए।

इसके बाद विजय ने कोहली के साथ अपने अंदाज में हाथ मिला कर जश्न मनाया। विजय के शतक पूरा होने पर कोहली भी बेहद खुश थे।

विजय ने कोहली के साथ इस मैच में दोहरी शतकीय साझेदारी भी की ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493