विजय ने धनुष के बैनर की फिल्म के लिए भरी हामी

चेन्नई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्देशक धनुष ने इस बात की पुष्टि की है कि विजय सेथुपथी ने उनके होम प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म के लिए हामी भर दी है। हाल ही में प्रदर्शित हुई उनकी तमिल फिल्म ‘नानुम राउडीधान’ हिट साबित हुई है।

धनुष ने ट्विटर पर लिखा, “यह सूचना देते हुए खुश और उत्साहित हैं कि विजय सेथुपथी ने वंडरबार फिल्म्स की अन्य फिल्म के लिए हामी भर दी है।”

धनुष द्वारा निर्मित फिल्म ‘नानुम राउडीधान’ में नयनतारा ने भी अदा के जलवे बिखेरे थे। तमिलनाडु में फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

धनुष फिलहाल आगामी फिल्म ‘थंगा मगन’ की डबिंग में व्यस्त हैं। भविष्य में उनके पास तीन अन्य तमिल परियोजनाएं हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले साल वह ‘रांझणा’ के निर्देशक आनंद एल. राय के साथ काम करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493