लंदन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
माल्या पर बैंकों से लिए गए कर्ज न चुकाने का आरोप है।
सूत्रों ने कहा कि स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन पुलिस) ने माल्या को हिरासत में ले लिया है।
सूत्रों के अनुसार, ब्रिटिश प्रशासन ने भारतीय जांच एजेंसी, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को माल्या की गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया है।
dharmpath.com dharmpath