विजय, मुरुगदौस की फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी

चेन्नई, 26 जून (आईएएनएस)। अभिनेता विजय और फिल्मकार ए.आर. मुरुगदौस तीसरी बार एक तमिल फिल्म में साथ काम करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है।

दोनों इससे पहले ‘थुप्पाकी’ और ‘कथ्थी’ जैसी ब्लॉबस्टर फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

मुरुगदौस के करीबी एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स (वितरण व निर्माण कंपनी) द्वारा किया जाएगा और इसकी शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है।”

सूत्र ने बताया कि “कथ्थी’ के तुरंत बाद दोनों साथ में काम करने वाले थे, लेकिन विभिन्न कारणों से योजना टालनी पड़ी।

सन पिक्चर्स निर्मित पिछली फिल्म रजनीकांत अभिनीत ‘एंथिरन’ थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493