चेन्नई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। तमिल फिल्म ‘वनमगन’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सायेशा ने सेतुपति-अभिनीत ‘जुंगा’ के लिए हामी भरी है। इसकी शूटिंग मुख्य रूप से पेरिस में होगी।
सायेशा की मां ने आईएएनएस को बताया, “सायेशा फिल्म के लिए उत्सुक हैं। वह पेरिस में जन्मी और पली-बढ़ी लड़की की भूमिका में नजर आएंगी। हम सितंबर के अंत से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।”
फिल्म के अधिकांश हिस्से की शूटिंग पेरिस में होगी।
गोकुल द्वारा निर्देशित फिल्म में विजय सेतुपति डॉन की भूमिका में हैं। विजय के साथ वह दूसरी बार साथ काम करेंगे।
मां ने कहा, “निर्माताओं को ‘वनमगन’ में उनकी प्रस्तुति पसंद आई थी और वे विजय के लिए बेजोड़ जोड़ी की तलाश में थे। वह सशक्त भूमिका में हैं।”
dharmpath.com dharmpath