मैराथन के आयोजकों ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक गोंग चाओ की अनदेखी की थी।
यानताई शहर में आयोजित यानताई अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में एक मैराथन धावक, गोंग चाओ ने एक घंटे 52 मिनट में प्रतियोगिता को पूरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था, लेकिन चाओ पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर इस परिणाम को रद्द कर दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि मैराथन की आधिकारिक वीडियो में चाओ कहीं भी नहीं दिख रहे हैं।
चाओ ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए इंटरनेट का सहारा लिया और आयोजकों को इस कारण मजबूरन परिणाम की फिर से समीक्षा करनी पड़ी। इसके बाद चाओ को मैराथन का विजेता घोषित किया गया।
आयोजकों ने अपने बयान में कहा, “चाओ को मैराथन विजेता का पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता की अनदेखी के लिए हम माफी मांगते हैं।”
dharmpath.com dharmpath