विज के बेटे को दामाद बनाना चाहती हैं केली!

लॉस एंजेलिस, 3 मार्च (आईएएनएस)। गायिका केली क्लार्कसन अपनी आठ महीने की बेटी की शादी के सपने बुन रही हैं और इसके लिए एक सटीक दूल्हा भी उनकी नजर में है। केली की बेटी रीवर रोज सिर्फ माह आठ की हैं, जिसकी शादी वह रैपर विज खलीफा के दो साल के बेटे सेबेस्टियन टेलर से कराना चाहती हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, केली ने हीट रेडियो को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “क्या आपने विज खलीफा के छोटे से लड़के को देखा है? वह ग्रेमी पुरस्कार समारोह में था। मैं रीवर की शादी उससे करना चाहती हूं। वह बहुत ही प्यारा है।”

केली ने यह भी कहा कि वह अपनी बेटी को गायक केनी वेस्ट की बेटी के साथ खेलने के योग्य नहीं मानतीं। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मेरी बच्ची केनी वेस्ट की बच्ची के साथ खेलने के योग्य है। मैं टेनिसी (अमेरिकी राज्य) में रहती हूं। आमतौर पर मैं मशहूर हस्तियों के साथ बाहर नहीं घूमती-फिरती। मेरे सभी दोस्त सामान्य नौकरियां करते हैं।”

केली की पति ब्रांडन ब्लैकस्टॉक से एक बेटी है, जिसका जन्म पिछले साल जून में हुआ था। यह उनकी पहली संतान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493