‘विटनेस’ के फ्लॉप होने के बाद डिप्रेशन में थी : केटी पेरी

सिडनी, 18 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका केटी पैरी पिछले साल अपनी अल्बम ‘विटनेस’ के फ्लॉप होने के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं।

‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, पॉप स्टार ने ‘वोग आस्ट्रेलिया’ को बताया कि उनके पांचवे रिकॉर्ड पर लोगों की प्रतिक्रिया अच्छी नहीं थी जिससे उनका दिल टूट गया था।

इस अल्बम में ‘स्विश स्विश’ और ‘ बॉन एपेटीट’ जैसे गाने थे।

उन्होंने कहा, “मुझे पिछले साल सिचुएशनल डिप्रेशन का सामना करना पड़ा, मेरा दिल टूट गया था, क्योंकि मैंने अल्बम को लेकर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं की उम्मीद की थी लेकिन मुझे उस तरह से प्रतिक्रिया नहीं मिली।”

डिप्रेशन से उबरने के लिए केटी को कैलिफोर्निया के हॉफमैन इंस्टीट्यूट के से काउंसलिंग लेनी पड़ी और तब जाकर वह सामान्य हो पाईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493