‘विडोज’ से होगा मुंबई फिल्मोत्सव का समापन

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्टीव मेक्वीन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘विडोज’ की स्क्रीनिंग के साथ अगले माह जियो मामी मुंबई फिल्मोत्सव का समापन होगा।

अपराध, जुनून और भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म ‘विडोज’ कई पुरस्कार जीत चुकी है।

महिलाओं पर केंद्रित इस फिल्म में अकादमी पुरस्कार विजेता विओला डेविस, माइकेल रोड्रिगेज, एलिजाबेथ डेबिकी और सिंथिया एरिवो शामिल हैं। इसमें लियाम नेसन, डेनियल केलुया और कोलिन फारेल भी हैं।

फिल्म के एशिया प्रीमियर के बारे में फॉक्स स्टार स्टूडियो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने कहा, “पिछले 20 वर्षों में जियो मामी मुंबई फिल्मोत्सव एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव बन गया है, जिसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में दिखाई जाती हैं और हम इस महोत्सव में आगामी फिल्म ‘विडोज’ के प्रीमियर का मौका मिलने से गौरवान्वित हैं।”

जियो मामी मुंबई फिल्मोत्सव का आयोजन 25 अक्टूबर से एक नवम्बर तक होगा।

भारत में ‘विडोज’ को 16 नवम्बर को रिलीज किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493