वित्तीय फर्म का चेहरा बने इरफान

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता इरफान खान ने एक वित्तीय सेवा कंपनी का चेहरा बनने की सहमति दे दी है। एडेलवाइस समूह ने अपने नवीनतम एसएमई बिजनेस लोन अभियान के लिए इरफान को अनुबंधित किया है।

इरफान ने एक बयान में कहा, “आज, एडेलवाइस भारत की सबसे बड़ी विविधरंगी वित्तीय सेवा कंपनियों में से एक है और मुझे एसएमई ऋण अभियान का हिस्सा बनने में खुशी हो रही है। यह अभियान भारतीय उद्यमियों की मदद के लिए है।”

इरफान को कंपनी से जुड़ने के मुद्दे पर एडेलवाइस समूह की सीएमओ, शबनम पंजवानी ने कहा, “इरफान की विश्वसनीयता, बहुमुखी प्रतिभा, व्यापक लोकप्रियता और प्रामाणिकता से एडेलवाइस समूह के मूल्यवर्धन में लाभ होगा, जो अपने ग्राहकों को असीमित अवसरों की दुनिया तक पहुंच बनाने के लिए समर्थ बनाता है।”

पंजवानी ने कहा, “एक स्वनिर्मित व्यक्तित्व, आम जन के साथ व्यापक जुड़ाव के कारण वह आगामी एडेलवाइस बिजनेस लोन अभिनयान में भारतीय उद्यमियों और व्यवसाय मालिकों के लिए उपयुक्त आवाज हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493