वित्तीय सूचना प्रदाता डियलॉजिक कंपनी की हालिया प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी कंपनियों ने इस साल विदेशों में 143.3 अरब डॉलर का सौदा किया है।
इस साल का यह आंकड़ा साल 2015 के कुल आंकड़ों (106.8 अरब डॉलर) से काफी ज्यादा है। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि अगर यह दर बरकरार रहती है, तो चीन विदेशों में अधिग्रहण के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश बन जाएगा।
अमेरिका 2007 के बाद से प्रत्येक साल विदेशी अधिग्रहण की सूची में शीर्ष स्थान पर बरकरार है।
dharmpath.com dharmpath