विदेशी पूंजी भंडार घटकर 367 अरब डॉलर

चेन्नई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश का विदेशी पूंजी भंडार बढ़कर 7 अक्टूबर को घटकर 367.64 अरब डॉलर हो गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 7 अक्टूबर को विदेशी पूंजी भंडार 367.64 अरब डॉलर था, जबकि 30 सितंबर को यह 371.99 अरब डॉलर था।

सात अक्टूबर को विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 342.39 अरब डॉलर रही, सोना 21.40 अरब डॉलर, विशेष निकासी अधिकार 1.47 अरब डॉलर तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में मौजूद भंडार 2.36 अरब डॉलर रहा।

इसकी तुलना में 30 सितंबर को विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 346.71 अरब डॉलर, सोना 21.40 अरब डॉलर, विशेष आहरण अधिकार 1.48 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का मुद्रा भंडार 2.38 अरब डॉलर था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493