‘विदेशी मीडिया के लिए चीन के दरवाजे खुले’

शी ने ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल में ‘न्यूज कॉर्प’ के कार्यकारी अध्यक्ष रूपर्ट मडरेक के साथ मुलाकात के बाद कहा, “हम चीन के बारे में कवर करने और देश के विकास के बारे में दुनिया को अवगत कराने तथा चीन के विकास से सामने आए अवसरों का लाभ उठाने में दुनिया की मदद के लिए विदेशी मीडिया तथा संवाददाताओं का स्वागत करते हैं।”

शी ने मडरेक को बताया कि उनकी आगामी अमेरिकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देना और मैत्री संबंधों को मजबूत करना है, ताकि इससे दोनों देशों के लोगों के साथ-साथ शेष विश्व को भी लाभ मिल सके। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के निमंत्रण पर शी 22 सितम्बर से 25 सितम्बर के बीच अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर पहुंचने वाले हैं।

शी ने कहा, “चीन और अमेरिका के साझा हित दोनों देशों के बीच मतभेदों पर भारी पड़ेंगे।”

उन्होंने कहा कि यह चीन और अमेरिका के लोगों के हित में है कि दोनों देशों के बीच ऐसे मजबूत संबंधों का निर्माण हो, जिसमें संघर्ष और टकराव की स्थिति नहीं हो, बल्कि आपसी सम्मान व सहयोग की भावना हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493