विदेशों में रह रहे चीनी नागरिक देश में अधिक निवेश करें : ली

ली बीजिंग में गुरुवार को आयोजित वर्ल्ड कांफ्रेंस ऑफ ओवरसीस चाइनीज फ्रेंडशिप एसोसिएशन के आठवें सम्मेलन में प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विदेशों में रहने वाले छह करोड़ चीनी नागरिकों का अभिवादन भी किया।

ली ने कहा कि प्रवासी चीनियों के अंदर संस्कृति और मातृभूमि की परंपराओं की एक मजबूत भावना मौजूद है और वह अन्य देशों में चीनी परिश्रम, बुद्धि और समग्रता के गुण प्रदर्शित करते हैं।

ली ने प्रतिनिधियों को बताया कि चीन सकल घरेलू उत्पाद के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, लेकिन अब भी आधुनिकीकरण की ओर चीन को एक लंबा रास्ता तय करना है।

ली ने प्रतिनिधियों से चीन और अन्य देशों के बीच मध्यस्थ बनने तथा विश्व शांति व विकास के लिए काम करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रतिनिधियों को देश में निवेश करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493