विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी- ‘इन देशों की यात्रा न करें’,ईरान-इजरायल में छिड़ने वाली है जंग?

इजरायल-सीरिया में 11 दिन पहले ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से ईरान (Iran) या इजरायल (Israel) की यात्रा नहीं करने को कहा. ईरान ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है और ऐसी आशंका जताई गई है कि ईरान जल्द ही इजरायल पर हमला कर सकता है.

विदेश मंत्रालय ने एक परामर्श में ईरान और इजरायल में रहने वाले भारतीयों को सलाह दी है कि अपनी सुरक्षा के बारे में अत्यधिक सतर्कता बरतें और अपनी गतिविधियां कम से कम रखें. उसने कहा, ‘क्षेत्र में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि अगले नोटिस तक ईरान या इजरायल की यात्रा नहीं करें.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493