विदेश में अब भारतीय कलाकारों को अच्छे से स्वीकारा जा रहा : सोनू सूद

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भारत-चीन की फिल्म ‘कुंग फू योगा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता सोनू सूद का मानना है कि विदेशों में अब भारतीय प्रतिभा को सम्मानजनक रूप में स्वीकारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे उन कलाकारों के लिए कई रास्ते खुल गए हैं जो पश्चिम में एक मुकाम हासिल करना चाहते हैं।

सोनू ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “अब विदेशों में भारतीय कलाकारों को बहुत बेहतर तरीके से स्वीकार किया जा रहा है। कई रास्ते खुल गए हैं। उन्हें बेहतरीन भूमिकाएं मिल रही हैं। मुझे यकीन है कि यह नया बदलाव कलाकारों के लिए कई रास्ते खोल देगा। यह सकारात्मक संकेत है।”

ऐसे लोग हैं जो भारतीय बाजार में हॉलीवुड को बॉलीवुड के लिए खतरे के रूप में देखते हैं। लेकिन, सोनू का मानना है कि दोनों की तुलना करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा, “उन्हें (हॉलीवुड) विशाल बजट के साथ विशाल पैमाने पर फिल्में बनाने की स्वतंत्रता है। उनकी पहुंच, उनका दर्शक वर्ग बहुत व्यापक है। हम भी अपने पास जो भी संसाधन हैं, उनसे हम बेहतरीन कहानियां लोगों को दिखा रहे हैं। इसलिए तुलना ठीक नहीं है।”

अभिनेता सलमान खान की ‘दबंग’ और शाहरुख खान अभिनीत ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में काम कर चुके अभिनेता का मानना है कि हम जो भी सिनेमा बना रहे हैं, उस पर हमें गर्व होना चाहिए।

सोनू जल्द ही ‘कुंग फू योगा’ में अभिनेता जैकी चैन के साथ दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493