विदेश में शूटिंग करना आसान नहीं : इम्तियाज अली

पणजी, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अपनी फिल्मों में विभिन्न खूबसूरत विदेशी जगहों को दिखाने के लिए मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली का कहना है कि जैसा अधिकांश लोग मानते हैं उससे उलट विदेश में शूटिंग करना आसान नहीं है।

पणजी, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अपनी फिल्मों में विभिन्न खूबसूरत विदेशी जगहों को दिखाने के लिए मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली का कहना है कि जैसा अधिकांश लोग मानते हैं उससे उलट विदेश में शूटिंग करना आसान नहीं है।

एनएफडीसी (नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन) फिल्म बाजार के एक सत्र के दौरान निर्देशक ने कहा, “विदेशों में शूटिंग करना कम मुश्किल नहीं है। वास्तव में यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह देश कितना नौकरशाही वाला है। उदाहरण के लिए, मध्य यूरोप फिल्मांकन के लिए मुफीद जगह है और वे शूटिंग के लिए फिल्म निर्देशकों का स्वागत करते हैं।”

उन्होंने कहा, “दूसरी ओर लंदन में शूटिंग करना मुश्किल हैं, क्योंकि एक निर्देशक के रूप में दृश्यों को फिल्माने के दौरान आप स्वतंत्र महसूस नहीं करते।”

इम्तियाज के अनुसार, जगह के लिहाज से अलग-अलग चुनौतियां सामने आती हैं। अपने देश में गांव में शूटिंग के दौरान शराबी लोगों का झुंड यूनिट को परेशान कर सकता है।

निर्देशक ने ‘जब वी मेट’, ‘रॉकस्टार’, ‘हाइवे’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों में खूबसूरत जगहों को फिल्माया है।

इम्तियाज ने बताया कि यात्रा के दौरान वह खुद को आजाद महसूस करते हैं और अगर उनके मन में कोई किरदार या कहानी उभरती है, तो उसकी बाद में रचना भी करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493