विद्या को पसंद पाकिस्तानी धारावाहिक

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री विद्या बालन को पाकिस्तानी धारावाहिक काफी पसंद हैं और उनका कहना है कि इन धारावाहिकों के लेखन, मेकअप और अभिनय बेहतरीन होते हैं।

विद्या ने इन धारावाहिकों में अभिनय करने वाली महिला कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी आकर्षक छवि से वे अपने अभिनय में यथार्थवादी स्पर्श दर्शाती हैं।

अभिनेत्री ने शनिवार को ट्विटर पर अपने विचार साझा किए।

विद्या ने ट्वीट किया, “मैं शाम की शूट के बाद सुबह के वक्त जिंदगी चैनल देखने की अपनी नई आदत को पसंद कर रही हूं। मैं ‘कंकड़’, ‘मेरे हरजाई’ और ‘एक मोहब्बत’ की दीवानी हो गई हूं। इनके लेखन, मेकअप और अभिनय बेहतरीन हैं।”

वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म ‘टीई3एन’ और ‘कहानी 2’ की शूटिंग में व्यस्त विद्या ने कहा, “अच्छी गुणवत्ता वाले धारावाहिकों को देखकर अच्छा लग रहा है। मुझे विशेषकर महिला कलाकार पसंद आ रही हैं। सुंदर और आकर्षक।”

‘जिंदगी’ चैनल एक हिंदी चैनल है, जिसमें पाकिस्तान और अन्य देशों के धारावाहिकों को भारत में दर्शाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493