विद्या बालन की पहली मराठी फिल्म का पोस्टर जारी

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। विद्या बालन की आगामी मराठी फिल्म ‘एक अलबेला’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी।

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। विद्या बालन की आगामी मराठी फिल्म ‘एक अलबेला’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी।

अभिनेत्री ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “मैं ‘एक अलबेला’ का पोस्टर जारी करते हुए खुश हो रही है। ‘एक अलबेला’ 24 जून को रिलीज होगी। आला रे आला भगवान आला।”

पोस्टर में विद्या को मराठी अभिनेता मंगेश देसाई के साथ देखा जा सकता है। इसमें उन्होंने साड़ी पहनी हुई है।

फिल्म में विद्या, दिग्गज अभिनेत्री गीता बाली का किरदार निभाते नजर आएंगी, जबकि मंगेश देसाई दिग्गज अभिनेता भगवान दादा का किरदार जीवंत करेंगे।

तस्वीर की पृष्ठभूमि में मुंबई के मध्य रेलवे का प्रसिद्ध मुख्यालय छत्रपति शिवाजी टर्मिनस देखा जा सकता है। इसे पहले विक्टोरिया टर्मिनस के रूप में जाना जाता था।

‘हमारी अधूरी कहानी’ की अभिनेत्री इससे पहले बांग्ला फिल्म ‘भालो थेको’ और बॉलीवुड में ‘द डर्टी पिक्च र’, ‘कहानी’, ‘परिणीता’ और ‘इश्किया’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

शेखर सर्तेदल द्वारा निर्देशित आगामी बायोपिक महान अभिनेता भगवान दादा के जीवन पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493