विद्युत जामवाल की ‘जंगली’ का पहला शेड्यूल पूरा

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जंगली पिक्चर की आगामी फिल्म ‘जंगली’ ने थाईलैंड में अपना पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है।

विद्युत जामवाल एक महीने से फिल्म की पूरी टीम के साथ थाईलैंड के चियांग माई एलिफेंट रिजर्व और जंगल सेंचुरी में शूटिंग कर रहे थे।

जंगली एक एक्शन थ्रिलर है जो मानव और हाथियों के बीच एक अनूठे संबंध के आसपास घूमती है।

विद्युत फिल्म में एक पशु चिकित्सक की भूमिका निभा रहे हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय शिकारी रैकेट से मुकाबला करते हैं।

सुपर हिट फिल्म बरेली की बर्फी देने के बाद जंगली पिक्च र्स ‘जंगली’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

जंगली पिक्च र्स के बैनर के तहत बनने वाली यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म निर्माता चक रसेल द्वारा निर्देशित है और प्रीति शहानी द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म 19 अक्टूबर, 2018 को देशभर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493