विधान सभा की पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की घोषणा

_photos_Domeभोपाल-मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने आज वर्ष 2014-2015 के लिए विधान सभा की पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति के गठन की घोषणा कर दी है। बीस सदस्यीय इस समिति के पदेन सभापति विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह होंगे।
विधान सभा अध्यक्ष द्वारा घोषित समिति में जयकृष्ण गौड़ (स्वतंत्र पत्रकार) मनीष दीक्षित (दैनिक भास्कर), मृगेन्द्र सिंह (दैनिक जागरण), दीपक तिवारी (द वीक), पुष्पराज पुरोहित (दैनिक आचरण, सागर), गोविन्द वास्तव (नवलोक भारत), धनंजय प्रताप सिंह (दैनिक नवदुनिया), के.के. सक्सेना (क्षितिज किरण, होशंगाबाद), अजय त्रिपाठी (ई.टी.व्ही.), बृजेश राजपूत (ए.बी.पी. न्यूज), मनोज शर्मा (आई.बी.एन.-7), वीरेन्द्र शर्मा (सहारा समय), प्रकाश तिवारी (साधना न्यूज चेनल), सुनील शर्मा (प्रदेश टुडे), देशदीप सक्सेना (टाइम्स ऑफ इंडिया), दीपेश अवस्थी (पत्रिका), कृष्णमोहन झा (ऑखों देखी), दीप्ति चौरसिया (इंडिया न्यूज) सदस्य बनाए गए है।
इसके अलावा जनसम्पर्क आयुक्त राकेश श्रीवास्तव पदेन सदस्य तथा प्रमुख सचिव भगवानदेव ईमरानी पदेन सचिव होंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493