‘विधायकों को खरीदने’ की कोशिश कर रही भाजपा: आप

isनई दिल्लीभाजपा के दिल्ली में सरकार गठन की राह तलाशने से जुड़ी खबरों के सामने आने के साथ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को उसपर ‘विधायकों को खरीदने’ की कोशिश और सौदेबाजी करने का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने एक रिकार्ड किए गए संदेश में कहा, ‘भाजपा कई विधायकों को 20-20 करोड़ रपए की पेशकश कर घटिया और अनैतिक तरीकों से सरकार गठन की कोशिश कर रही है। क्या यह लोकतंत्र है? यह पूरी तरह गलत है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर भाजपा इस तरह अनैतिक तरीकों से और करोड़ों रुपए खर्चकर सरकार बनाती है तो इस तरह की बेईमान सरकार आपके बिजली के बिल ही बढ़ाएगी, भ्रष्टाचार में लिप्त होगी और मूल्य वृद्धि करेगी।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493