विनोद मेहरा बहुत जल्द चले गए : ऋषि कपूर

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता विनोद मेहरा की 73वीं जयंती के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने अच्छे दोस्त को याद किया।

ऋषि ने मंगलवार को ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने विनोद मेहरा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने लिखा, “एक और दोस्त जो बहुत जल्दी चला गया। हम अच्छे दोस्त थे, लेकिन हमने एक साथ कभी काम नहीं किया। जब वह निर्देशक बने तो मैं उनका हीरो था लेकिन वह फिल्म ‘गुरु देव’ को पूरा नहीं कर सके। हैप्पी बर्थडे विनोद। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

विनोद मेहरा ने वर्ष 1970 के बाद से 100 से अधिक फिल्मों में काम किया था। वर्ष 1990 में 45 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493