विपक्ष ने शरीफ पर संसद में झूठ बोलने का आरोप लगाया

इस्लामाबाद, 17 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में विपक्ष ने पनामा पेपर घोटाला मामले में नेशनल एसेम्बली में दिए गए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बयान को खारिज करते हुए आगे की रणनीति तय करने के लिए मंगलवार को बैठक का ऐलान किया है।

दैनिक समाचार पत्र डॉन की वेबसाइट के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को कहा कि शरीफ के बयान का विश्लेषण करने और उन्हें प्रत्युत्तर देने के बारे में निर्णय करने के लिए सभी विपक्षी नेता पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता सैयद खुर्शीद शाह से मुलाकात करेंगे।

कुरेशी ने कहा, “प्रधानमंत्री ने सदन में झूठ बोला।” उन्होंने कहा कि उनके सारे प्रश्न अनुत्तरित हैं।

पीपीपी नेताकुरैशी ने कहा कि पनामा पेपर घोटाले की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन करने से मुख्य न्यायाधीश के इंकार के बाद विपक्ष आगे की रणनीति तय करेगा।

उन्होंने कहा, “हमलोगों ने शरीफ के बयान को खारिज कर दिया है और मुख्य न्यायाधीश ने सरकार की ओर से तैयार जांच की शर्तो को पहले ही नकार दिया है। इसलिए हम लोग देखेंगे कि अब क्या करना है।”

उनसे पूछा गया कि क्या विपक्ष नेशनल एसेम्बली की कार्यवाही का बहिष्कार करता रहेगा? इस पर कुरैशी ने कहा कि इस पर मंगलवार की बैठक में फैसला होगा।

उधर सीनेट में पीपीपी संसदीय दल के नेता सईद गनी ने कहा कि सदन में शरीफ की लगातार अनुपस्थिति के मुद्दे पर विपक्ष उच्च सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करता रहेगा।

नेशनल एसेम्बली में शरीफ के बयान के तुरंत बाद पीपीपी के खुर्शीद शाह ने संवाददाताओं से कहा कि शरीफ के स्प्ष्टीकरण से विपक्ष के प्रश्नों का जवाब नहीं मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493