विप्रो अमेरिकी बैक ऑफिस कंपनी का अधिग्रहण करेगी

बेंगलुरू, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि वह वैल्पिक निवेश प्रबंधन उद्योग के लिए अमेरिकी बैक ऑफिस कंपनी विटियस ग्रुप का 13 करोड़ डॉलर (861 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण करेगी।

वित्तीय समाधानों के लिए विप्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शाजी फारूक ने यहां एक बयान में कहा, “हमारी नीति विभिन्न उद्योगों से संबंधि प्लेटफार्म में निवेश करने की रही है, जो लेन-देन और परिणाम आधारित प्राइसिंग मॉडल में हमारे ग्राहकों को प्लेटफार्म आधारित सेवा दे सके। विटियस पूंजी बाजार क्षेत्र में हमारी नीति को आगे बढ़ाएगी।”

विटियस का मुख्यालय न्यू जर्सी में है।

शैडो-एकाउंटिंग सेवाओं में विटियस एक अग्रणी कंपनी है और कई प्रकार की मध्य और बैक ऑफिस आउटसोर्सिग सेवा प्रदान करती है। कंपनी के 400 कर्मचारी हैं।

विटियस के संस्थापक मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंकर अय्यर ने कहा कि उनकी कंपनी बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए वैश्विक साझेदार खोज रही थी। विप्रो द्वारा अधिग्रहण इसी खोज का परिणाम है।

सौदा 2015-16 की चौथी तिमाही में पूर्ण हो जाने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493