विप्रो का शुद्ध लाभ 2 फीसदी बढ़ा

बेंगलुरू, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि 2014-15 की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर भारतीय लेखा पद्धति के तहत दो फीसदी अधिक रहा।

कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही में उसे 2,272 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर शुद्ध लाभ 3.6 फीसदी अधिक रहा।

शेयर बाजारों को दी गई नियमित सूचना में कंपनी ने कहा कि कुल आय साल-दर-साल आधार पर चौथी तिमाही में चार फीसदी बढ़कर 12,142 करोड़ रुपये रही, जो तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 1.2 फीसदी है।

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग मानक (आईएफआरएस) के तहत शुद्ध लाभ तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 5.1 फीसदी अधिक 36.6 करोड़ डॉलर रही, जबकि कुल आय 1.9 अरब डॉलर रही, जो तीसरी तिमाही में भी लगभग इतनी ही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493