नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि विदेश यात्रा के दौरान उन्हें भी पक्षपात का सामना करना पड़ता है। उनका यह भी कहना है कि रंगभेद करना मानवीय स्वभाव का हिस्सा है।
सोनम ने यहां शुक्रवार को आज तक के ‘एजेंडा’ कार्यक्रम में कहा, “मैंने विभिन्न देशों में हमेशा पक्षपात का सामना किया है। वे रंग के आधार पर व्यवहार करते हैं।”
पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में प्रदर्शन को लेकर हुए विवाद के बारे में पूछे जाने पर सोनम ने कहा, “मुझे भारत-पाकिस्तान की राजनीति नहीं समझ आती, पर अगर हमारे देश के लोग कहीं भी जाकर काम कर सकते हैं तो किसी भी दूसरे देश के लोगों का हमारे देश में काम करना कहीं से भी गलत नहीं है, चाहे वे पाकिस्तान के हों या अमेरिका, फ्रांस अथवा ब्रिटेन के। हर किसी को कहीं भी काम करने का अधिकार है।”
dharmpath.com dharmpath