नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने मंगलवार को विमान ईंधन (एटीएफ) 11 फीसदी सस्ता कर दिया।
कंपनी ने बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत भी प्रति सिलेंडर 25.50 रुपये घटा दी।
ताजा मूल्य संशोधन के बाद राजधानी दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत प्रति किलो लीटर 11.7 फीसदी या, 5,469.12 रुपये घटकर 40,938.24 रुपये प्रति किलो लीटर रह गई।
विमानन कंपनियां अभी अपने 40 फीसदी संचालन खर्च ईंधन पर करती हैं।
अन्य शहरों में भी इसी के अनुरूप कटौती की गई है।
इसी के साथ बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 25.50 रुपये घटकर 559.50 रुपये रह गई।
dharmpath.com dharmpath