विमान हादसे के बाद कापेकोएंसी की पहली जीत

रियो डी जनेरियो, 30 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले साल नवम्बर में हुए विमान दुर्घटना का शिकार हुआ ब्राजील सेरी-ए फुटबाल क्लब कापेकोएंसी ने इस हादसे से उभरने के बाद अपना पहला मैच जीता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कातारीना स्टेट चैम्पियनशिप के पहले दौर में इटरनेशनल डे लागेस क्लब के खिलाफ मुकाबले को कापेकोएंसी क्लब ने 2-1 से जीता।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 28 नवम्बर को कोलंबिया विमान मेडेलिन के पास पहाड़ियों में दुर्घनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कुल 71 लोग मारे गए, जिसमें कापेकोएंसी क्लब के 19 खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य शामिल थे।

इस मैच के बारे में कापेकोएंसी क्लब के कोच वागनेर मानसीनी ने कहा, “हमारा लक्ष्य प्रशंसकों को एक बार खुश करना था। इस मुकाबले में उनका समर्थन बेहद महत्वपूर्ण था। दूसरे गोल के बाद प्रशंसकों के बीच उत्साह शानदार था।”

कोच ने कहा, “यह एक निश्चित प्रदर्शन था और हमारे पास इंटरनेशनल से अधिक मौके थे, लेकिन मेरी नजर में थोड़े असहज थे। हमें अपनी परेशानियों से निकलने के लिए अधिक से अधिक मुकाबले खेलने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493