वियतनाम के व्यक्ति के पास मिट्टी की 1 लाख कलाकृतियां

हो ची मिन्ह, 26 मई (आईएएनएस)। वियतनाम के एक व्यक्ति ने मिटट्ी की एक लाख से अधिक प्राचीन कलाकृतियों को सहेज कर रखा है। यह शख्स पिछले लगभग 25 सालों से इन प्राचीन कलाकृतियों को संग्रहित कर रहा है। इस व्यक्ति को ‘मिट्टी के राजा’ के नाम से जाना जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डिन्ह कॉन्ग टुआंग (48) 24 साल की उम्र से मिट्टी की प्राचीन कलाकृतियों को संग्रहित करता रहा है। सबसे पहले उनकी एक रिश्तेदार ने उन्हें प्राचीन कटोरा और प्लेट उपहारस्वरूप दी थी।

इनके संग्रह में 12वीं शताब्दी से 20वीं शताब्दी तक वियतनाम, चीन, सिंगापुर, फ्रांस और जापान के प्राचीन बर्तन शामिल हैं।

वर्ष 2011 में वियतनाम के गिनीज बुक सेंटर ने टुआंग को वियतनाम में मिट्टी की प्राचीन कलाकृतियों के सबसे बड़े संग्रह के मालिक का खिताब दिया था। उस समय टुआंग के पास मिट्टी के 80,000 से अधिक सामान थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493