वियतनाम को ओलम्पिक का 15वां टिकट

हो चि मिंह सिटी, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। वियतनाम की रोअर (चप्पूचालक) फान थी हुए ने इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसी के साथ वियतनाम ने अपना रियो का 15वां टिकट हासिल किया है। वियतनाम की रोइंग महासंघ ने सोमवार को इस बात की घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 1990 में जन्मी फान ने दक्षिण कोरिया में एशिया-ओसेनिआ में 22-25 अप्रैल तक हुई स्पर्धा के महिला एकल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर क्वालीफाई किया है।

वियतनाम ने अभी तक 2016 ओलम्पिक के 15 टिकट हासिल कर लिए हैं। जिसमें तीन भारोत्तोलक, दो निशानेबाजी, एक तैराकी, दो पहलवानी, एक रेस वॉकिंग, तीन फेंसिंग, दो जिमनास्टिक और एक रोइंग में।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493