वियतनाम में उबर का ग्रैब में हुआ विलय

हनोई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ऐप आधारित टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबर ने वियतनाम में अपना कारोबार सिंगापुर की कंपनी ग्रैब के साथ विलय कर लिया है। यह विलय सोमवार से प्रभावी हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने दैनिक समाचार पत्र डाऊ टू के हवाले से बताया कि वियतनाम में पहले ही उबर के कई चालक ग्रैब के लिए काम करने लगे हैं।

समाचार पत्र ने बताया कि इसी दौरान इंडोनेशिया की एक कंपनी गो-जेक भी वियतनाम के बाजार में उतरकर ग्रैब को चुनौती देने की तैयारी कर रही है।

वियतनाम की जनसंख्या लगभग 9.5 करोड़ है जिसमें से 4.6 करोड़ लोगों के पास मोटरसाइकिलें हैं।

हनोई में फिलहाल 19,265 टैक्सियां और लगभग 30,000 कारें हैं जो विभिन्न ब्रांड्स के तहत टैक्सियों की तरह ही काम करती हैं।

वहीं, हो ची मिन्ह में 11,060 टैक्सियां और लगभग 33,000 कारें हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493