वियतनाम में एपेक सम्मेलन से पहले तूफान की दस्तक

हनोई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) नेताओं के सम्मेलन से एक दिन पहले शनिवार को वियतनाम में तूफान ‘डामरे’ ने दस्तक दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डामरे तूफान के दस्तक देने के बाद कान्ह होआ और फू येन प्रांतों में भारी बारिश हुई और समुद्र की लहरें छह से आठ मीटर तक ऊंची उठी। तूफान की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई, पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा।

तूफान के दस्तक देने से पहले कान्ह होआ, फू येन, बिन्ह दिन्ह, बिन्ह थुआन और निन्ह थुआन प्रांतों में 75,000 से अधिक घरों के 3,86,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की योजना बनाई गई है।

देश में आने-जाने वाली कई उड़ान सेवाओं को रद्द कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों की मदद के लिए 44,000 से अधिक जवानों और बड़ी संख्या में वाहनों और नौकाओं को तैनात किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493